SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में कई पदों पर भर्ती की सूचना जारी की गई है। बैंक में नौकरी करने का यह सुनहरा अवसर है। खबर है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 7 अप्रैल 2018 तक ही अप्लाई किया जा सकता है। आपको बता दें कि SBI में कुल 119 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्पेशल मैनेजमेंट एक्जिक्यूटिव, डिप्टी जनरल मैनेजर (लॉ) (कॉन्ट्रैक्चुअल), डिप्टी जनरल मैनेजर (लॉ) (रेग्यूलर) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) जैसे पद शामिल हैं।