फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC 2018: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 40 हजार सैलरी

Tue, 13 Feb 2018 06:03 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने 12 दिसंबर 2017 को असिस्टेंट प्रोफेसर के 2968  पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर अब 1 मार्च 2018 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 1 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
चयनित उम्मीदवारों का प्रतिमाह पे-स्केल 15600-39100 रुपए होगा। इसके साथ ही 6000 रुपए का ग्रेड पे भी मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रैजुएट और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
इस नौकरी के लिए 21 से 28 वर्ष की उम्र के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। यह आयु सीमा मध्य प्रदेश से बाहर के निवासियों के लिए है। वहीं, मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। उम्मीवारों की नियुक्ति प्रिलिमिनरी परीक्षा, मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश के SC/ ST/ OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म के साथ 500 रुपए की फीस भी भरनी होगी। वहीं, अन्य श्रेणी और मध्य प्रदेश से बाहर के निवासियों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए है।
विज्ञापन

4 of 4
फीस आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको संबंधित वेबसाइट www.mponline.gov.in पर लॉगइन करना होगा। उम्मीदवार www.mppsc.com या www.mppsc.nic.in पर भी विजिट कर सकते हैं। नियुक्तियों से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें