फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं पास के लिए बैंक में नौकरी का अवसर, 6 अप्रैल से पहले करें अप्लाई

Sun, 25 Mar 2018 01:04 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
8वीं पास लोगों के लिए बैंक में नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। देना ग्रामीण विकास फाउंडेशन (डीआरडीएफ), देना बैंक ने अस्थायी आधार पर आरएसईटीआई में आउटसोर्स स्टाफ के लिए 05 ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, चौकीदार / माली पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 06 अप्रैल 2018 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या: 05 पद
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पदों का विवरण-
ऑफिस असिस्टेंट – 02 पद
अटेंडेंट  – 01 पद
चौकीदार/ माली – 02 पद

आवेदन करने की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 25 मार्च 2018 से 06 अप्रैल 2018 के भीतर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 10वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
आयु सीमा: पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 22 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। 

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
आवेदन शुल्कः अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग के लिए शुल्क 50 और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से 'देना ग्रामीण विकास फाउंडेशन' के पक्ष में दुर्ग में देना होगा।

सैलरीः देना बैंक भर्ती नियम के अनुसार उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलेगा

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी 06 अप्रैल 2018 से पहले इस पते पर भेज सकते हैं। पता – ZONAL OFFICE, FIRST FLOOR, ZONAL MARKET, SECTOR – 10, BHILAI, (CHATTISGARH) – 490006
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें