उत्तर प्रदेश जल निगम में नौकरी का मौका, जल्दी करें अप्लाई
Mon, 07 Nov 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश जल निगम ने जूनियर इंजीनियर( सिविल और विद्युत) के कुल 853 पदों के लिए आवेदन मंगाए है।
- फोटो : Getty Images
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को सिविल या विद्युत/ यांत्रिक में डिप्लोमा होना जरूरी है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपए, एससी/ एसटी वर्ग के लिए 300 रुपए और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए निशुल्क है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2016 है तथा चालान के जरिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2016 है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें