10वीं पास के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
Thu, 24 Nov 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 272 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इनमें सफाईकर्मी-सह-चपरासी और चपरासी के पद शामिल हैं।
- फोटो : Getty Images
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 26 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 22 नवंबर 2016 के आधार पर की जाएगी।
- फोटो : Getty Images
उम्मीदवारों को 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय भाषा को पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
- फोटो : Getty Images
इन पदों पर आवेदन करने का शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपए और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 100 रुपए है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
- फोटो : Getty Images
सफल उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में मिले हुए अंकों के मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
- फोटो : Getty Images
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2016 है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें