Jkssb
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा 1444 पद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में भरे जाएंगे, वहीं सबसे कम कौशल विकास विभाग में छह और फ्लोरी-कल्चर, गार्डन्स एंड पार्क्स डिपार्टमेंट (फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग) में चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 12 अप्रैल, 2021 से 12 मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विभागवार पदों का विवरण आगे दिया गया है।
हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक को डोमिसाइल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता की शर्त पूरी करनी होगी। ओपन मेरिट और सरकारी सेवा कर रहे आवेदक के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।