इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद: 45
पढ़ें- बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, 85 हजार सैलरी
विज्ञापन
2 of 4
indian oil
पद का नामः जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी / बोर्ड से ITI में डिप्लोमा का होना जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 4
आयु सीमा : इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम सीमा 18 साल निर्धारित की गई है, साथ ही आवेदक की अधिकतम आयु 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्नीकल अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.iocl.com पर 31 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।