फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL: 57 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर, हाथ से निकलने न पाए नौकरी का मौका

Tue, 13 Oct 2020 10:53 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉब
IOCL : इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख नवंबर है। अगर आप इन नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ें और उसके बाद अपनी योग्यता के हिसाब से इन नौकरियों के लिए बिना देरी किए आवेदन करें।  आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट व अन्य पदों पर 57 रिक्तियां
IOCL ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (जेईए), जूनियर टेक्निकल असिस्टेट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालाइसिस्ट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन विभिन्न पदों के लिए कुल 57 रिक्तियां हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocrefrecruit.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर शाम 5 बजे तक है। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कराने की आखिरी तारीख 28 नवंबर है। इन रिक्तियों में से  49 पद जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के लिए निर्धारित हैं। जबकि, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट इंस्ट्रूमेंटैशन/टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 4 पद और जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट मेक-फिटर कम रिगर के 3 पद हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जिसके बाद 18 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें