फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर भर्तियां: 12वीं पास व स्नातकों के लिए केंद्र सरकार की नौकरी पाने का मौका

Tue, 29 Oct 2019 09:11 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL - Indian Oil Corporation Limited) में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां कई पदों पर होने वाली हैं। इसमें 12वीं पास से लेकर स्नातकों तक के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। इस संबंध में इंडियन ऑयल द्वारा अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। इस नौकरी के बारे में अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आगे की स्लाइड्स देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख - 25 अक्तूबर 2019
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख - 15 नवंबर 2019
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संभावित तारीख - 20 से 23 नवंबर 2019
  • लिखित परीक्षा की संभावित तारीख - 24 नवंबर 2019
  • परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावित तारीख - 29 नवंबर 2019
  • दस्तावेजों के सत्यापन की संभावित तारीख - 4 से 11 दिसंबर 2019
विज्ञापन

3 of 6
= - फोटो : =

पदों का विवरण

पद का नाम                                पदों की संख्या
ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस          654

इंडियन ऑयल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पदों की संख्या जरूरत के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। ये भर्तियां देश के अलग-अलग शहरों में की जाएंगी।

4 of 6
- फोटो : pexels.com

शैक्षिक योग्यता

इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है, तो कुछ पर स्नातक/इंजीनियरिंग या डिप्लोमा इंजीनियरिंग। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से आधिकारिक अधिसूचना देखें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6

आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। आवेदन की लिंक आपको आगे दी जा रही है।

आयु सीमा

इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 अक्तूबर 2019 तक न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 24 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार इसमें छूट दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें : DRDO में नौकरियां, स्नातक और डिप्लोमाधारकों के लिए मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये भी पढ़ें : रेलवे में बंपर भर्तियां, 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए शानदार मौका

IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इन नियुक्तियों के संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें