रेलवे भर्ती बोर्ड 9 अगस्त से परीक्षाएं शुरू कर रहा है। रेलवे ने ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट, एएलपी और टेक्नीशियन) भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि, शहर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा सत्र की जानकारी रिलीज कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रेलवे ने ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए मॉक लिंक भी एक्टिव कर दिया है इसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा पेपर की प्रैक्टिस कर तैयारी कर सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को अंदाजा लग जाएगा कि उनसे परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
एससी-एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र अगर किसी दूसरे शहर में है तो वो यात्रा के लिए ट्रैवेल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सभी उम्मीदवार परीक्षा से 4 दिन पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
4 of 5
उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in (जिस आरआबी के लिए आवेदन किया है) पर जाएं। अब इसके बाद वहां दिए गए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी पर जाकर क्लिक करें। साथ ही एससी/एसटी उम्मीदवारों के यात्रा के लिए लिंक Click here for City and Date intimation and SC/ST Travel Pass पर क्लिक कर अपना ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए फरवरी में आवेदन निकाला गया था। जिसमें से ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) के लिए 26,502 पदों पर भर्तियां होनी है बाकी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती होनी है।