फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती में खारिज किए गए 70 हजार उम्मीदवार दोबारा अप्लाई करने से ना चूकें, अंतिम तारीख आज

Fri, 20 Jul 2018 11:35 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) को ग्रुप सी (Group C) और ग्रुप डी (Group D) के खाली पड़े 90 हजार पदों के लिए करीब 48 लाख आवेदन मिले थे जिसमें से 1.33 लाख आवेदन कई कारणों से योग्य नहीं है। रेलवे ने उन उम्मीदवारों को दूसरा मौका दिया है जिन्हें अंतिम तारीख से पहले अप्लाई करना है।
विज्ञापन

2 of 5
1 लाख 33 हजार उम्मीदवारों में से 70 हजार उम्मीदवारों की फोटो में कुछ ना कुछ गड़बड़ी पाई गई है जिसके बाद रेलवे ने उन्हें फोटो में बदलाव करके फिर से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। अयोग्य पाए गए आवेदनों में से 1 लाख 27 हजार आवेदकों ने सही फोटो नहीं लगाई है।
विज्ञापन

3 of 5
70 हजार उम्मीदवार आज यानी 20 जुलाई रात 12 बजे तक दोबारा अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी कमियों को दूर करते हुए दूसरी फोटो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर अपलोड कर दें। जिन उम्मीदवारों को दूसरा मौका दिया गया उन्हें ईमेल और मैसेज भेजकर गलती सुधारने के निर्देश भेजे गए हैं।

4 of 5
रेलवे में करीब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 90 हजार खाली पद हैं। इनमें लोको पायलट टेक्निशियन के कुल 26,502 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें से लोको पायलट के 17,673 पद और टेक्निशियन के 8,829 पद शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए 2 करोड़ 37 लाख आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे में इन भर्तियों के लिए परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2018 में कराई जाएगी। इसकी सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वालीफाई करने वाले पीईटी देंगे। उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक जांच दिसंबर-जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी और अगले साल मार्च तक नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें