सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आएं हैं, रेलवे के विभिन्न में हो रही भर्तियों के डायरेक्ट लिंक। अभ्यर्थियों को किसी और वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज ही भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से प्रक्रिया को पूरा करें। रेलवे ने विभिन्न कैटेगरी के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाले हैं। जिसके लिए उम्मीदवार अब भी आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां ईस्ट कोस्ट रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे और आरआरसी पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती द्वारा निकालीं गई हैं। यहां आपको न सिर्फ नौकरी से संबंधित जानकारी मिलेगी, बल्कि आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से आवेदन करने का मौका भी मिलेगा। ये भर्तियां छह हजार से ज्यादा पदों पर होने जा रही हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।