फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में 90000 वैकेंसी, जानिए अगर बनी ऐसी स्थिति तो पहले किसे मिलेगी नौकरी?

Fri, 06 Apr 2018 04:14 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
indian railway
Railway Recruitment 2018- 90 हजार पदों के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों ने अब नौकरी को हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परीक्षा को देने की सबसे पहली चुनौती होगी - सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) फर्स्ट स्टेज एग्जाम। ग्रुप डी के लिए जहां यह परीक्षा सेलेक्शन में बड़ा रोल अदा करेगी वहीं ग्रुप सी के उम्मीदवारों को यह अगले चरण में पहुंचाएगी। ग्रुप डी के उम्मीदवारों के लिए तो इस परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 4
indian railway
आपको बता दें कि प्रतियोगिता कड़ी होगी क्योंकि 90 हजार पदों के लिए करीब 2.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदकों की इतनी अधिक संख्या से यह भी स्वाभाविक है कि फाइनल मेरिट में कई उम्मीदवारों के एक जैसे अंक प्राप्त होंगे। ऐसी स्थिति में किस उम्मीदवार का सेलेक्शन होगा ये अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
indian Railway
इस प्रश्न का जवाब यह है कि जिस उम्मीदवार की आयु अधिक होगी उसका चयन होगा। रेलवे ने ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) और ग्रुप डी के नोटिफिकेशन में यह साफ लिखा हुआ है कि अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के मेरिट में एक समान अंक आए तो आयु के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। जो व्यक्ति ज्यादा आयु का होगा, उसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
railway
20 हजार बढ़ेगी वैकेंसी
रेलवे की 90 हजार वैकेंसी जल्द ही बढ़कर 1 लाख 10 हजार हो जाएंगी। भारतीय रेलवे ने ऐलान किया है कि नौकरियों की संख्या 90 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 10 हजार की जाएंगी। आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और आरपीएसएफ (रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स) में 9 हजार से ज्यादा भर्तियां निकलेंगी। इसके अलावा एल-2 में 10,000 से ज्यादा अतिरिक्त नौकरियां निकलेंगी। आरपीएफ और आरपीएसएफ के लिए अधिसूचना 19 से 25 मई 2018 के रोजगार समाचार में प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें