फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में 90 हजार वैकेंसी, 2 करोड़ 37 लाख आवेदनकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, ऐसे करें चेक

Thu, 12 Jul 2018 02:24 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo pic
भारतीय रेलवे में करीब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 90 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इनमें लोको पायलट टेक्निशियिन के कुल 26502 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें से लोको पायलट के 17673 और टेक्निशियन के 8829 पद शामिल हैं। परीक्षा की संभावित तिथि अप्रैल-मई 2018 थी लेकिन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिलने से परीक्षा में देरी हो गई है। इसी बीच रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप सी (Group C) और ग्रुप डी (Group D) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
demo pic
खबर है कि जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन किया है वह अपना एप्लीकेशन स्टेटस  भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन स्टेटस आरआरबी की वेबसाइट से 20 जुलाई 2018 तक चेक कर सकते है। इन भर्तियों के लिए 2 करोड़ 37 लाख आवेदन आए थे।
विज्ञापन

3 of 4
indian railway
इस बार रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार 15 भाषाओं में पेपर दे सकेंगे। उम्मीदवार अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा में पेपर दे सकेंगे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ऐसा उम्मीदवारों की नौकरी में सहूलियत के लिए किया है।
विज्ञापन

4 of 4
indian Railway
ऐसे चेक करें एप्लीकेशन स्टेटस-
  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर लॉगइन करें
  • इसके बाद Recruitment के सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • अपने क्षेत्र के हिसाब से आपने जहां अप्लाई कर रखा है उसके रिजनल वेबसाइट पर क्लिक करें
  • CEN 01/2018 or CEN 02/2018 recruitment application status के लिंक पर क्लिक करें
  • लॉग इन लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई सभी जानकारी भर कर सब्मिट करें।
  • आपका एप्लिकेशन स्टेटस आपके सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें