फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में 90000 नौकरीः आवेदन करने के लिए 6 दिन बाकी, जान लें ये 6 जरूरी बातें

Sun, 25 Mar 2018 05:21 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय रेलवे
Railway Recruitment 2018 : भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने के अब केवल 6 दिन बाकी रह गए हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 है। ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 पदों पर भर्तियां होनी हैं जबकि ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आपको बता दें कि असिस्टेंट लोको पायलट की 17673 वैकेंसी हैं जबकि टेक्नीशियन की 8829 वैकेंसी हैं। ये रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। आवेदन करने के अंतिम दिनों से पहले जरूर जान लें ये 6 बड़ी बातें-
विज्ञापन

2 of 7
Railways
आवेदन शुल्क लौटाया जाएगा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली गई बंपर वैकेंसी में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी को 500 रुपये और आरक्षित श्रेणी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा, हालांकि इससे पहले सामान्य श्रेणी से 100 रुपये एग्जामिनेशन फीस लिया जाता था, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए परीक्षा नि:शुल्क थी। बढ़ी हुई एग्जामिनेशन फीस को लेकर उठे सवाल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा ऐलान किया। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ाई गई एग्जामिनेशन फीस को परीक्षा के बाद रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
बैंक खाते की जानकारी देनी होगी
रिफंड पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना बैंक खाता ऑनलाइन देना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे जबकि अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये में से 400 रुपये लौटाए जाएंगे।

4 of 7
Railway
बढ़ाई गई आयु सीमा
रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 2 साल बढ़ाकर 28 से 30 वर्ष कर दी गई है। लोको पायलट और टेक्नीशियन की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। लेवल 1 पोस्ट के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 31 से 33 कर दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
railway
आईटीआई जरूरी नहीं
अब भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। नए नियम के अनुसार भर्ती परीक्षा में 10वीं पास छात्र या आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 22 फरवरी को सरकार ने आईटीआई की अनिवार्यता को खत्म कर दिया यानी अब केवल 10वीं पास भी ग्रुप डी की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
indian railway
15 भाषाओं में दे सकेंगे परीक्षा
रेलवे की परीक्षा पहले केवल हिंदी और अंग्रेजी में होती थी लेकिन अब उम्मीदवार 15 भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। यही नहीं उम्मीदवार किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो इमेज
आरक्षित उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी
बेहद छोटे कद के युवा भी रेलवे में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एसिड अटैक पीड़ित, कुष्ठरोग बीमारी से ग्रस्त रहे, मांसपेशी दुर्विकास से जूझ रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए तय किए गए नए बेंचमार्क के तहत आवेदन किया जा सकता है। राइट्स ऑफ परसन्स विथ डिजेबिलिटिज (RPwD) Act, 2016 के तहत नेत्रहीन और कम दृष्टि, बहरा और श्रवण बाधा, सेरेब्रल पाल्सी, लेप्रसि क्यूअर्ड, बौनापन, एसिड हमला विक्टिम और मस्कूलर डिस्टॉफी सहित लोकोमोटर दिव्यांग उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑटिजम, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट सीखने की दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें