India Post Recruitment 2019 : सरकारी नौकरी की तलाश लाखों युवाओं को है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आएं हैं, कई राज्य में हो रही भर्तियों के डायरेक्ट लिंक। अभ्यर्थियों को किसी और वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज ही भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट या आगे दी गई लिंक से प्रक्रिया पूरी करें।
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गर्ई है। यहां आपको न सिर्फ नौकरी से संबंधित जानकारी मिलेगी, बल्कि आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से आवेदन करने का मौका भी मिलेगा। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 04 सितंबर थी। जिसे बढ़ाकर 11 सितंबर किया गया। अब इन पदों पर आवेदन की तिथि को फिर एक बार आगे बढ़ा दिया गया है। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर कर दी गर्ई है। ये भर्तियां कुल 10,066 पदों पर होने जा रही हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।