फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Job: भारतीय तट रक्षक में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का मौका! ग्रेजुएट हैं तो अभी करें आवेदन, जानें वैकेंसी

Wed, 09 Jul 2025 03:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Coast Guard Bharti 2025: अगर आप इंडियन कोस्ट गार्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ANI
Indian Coast Guard Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में शामिल होने का शानदार मौका सामने आया है। कोस्ट गार्ड ने 2027 बैच के लिए असिस्टेंट कमांडेंट के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल मैकेनिकल और टेक्निकल इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के लिए की जाएंगी। इच्छुक और पात्र पुरुष उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार 23 जुलाई 2025 रात 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रिक्तियां इस प्रकार है:

इस भर्ती अभियान के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड में कुल 170 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 140 पद जनरल ड्यूटी (GD) के लिए हैं, जबकि 30 पद टेक्निकल शाखा (जिसमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता और विषय संबंधी आवश्यकताएं

असिस्टेंट कमांडेंट जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक (बैचलर) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, बारहवीं कक्षा में गणित और भौतिकी (Maths & Physics) विषयों का अध्ययन अनिवार्य है। टेक्निकल ब्रांच (इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/बी.टेक की डिग्री संबंधित विषय में होनी चाहिए और 12वीं में भी मैथ्स व फिजिक्स की पढ़ाई की हो।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आयु सीमा और जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अनुसार, उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2001 से 30 जून 2005 के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

सैलरी डिटेल्स

इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके अनुसार, उन्हें हर महीने 56,100 रुपये का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी केंद्र सरकार के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

आवेदन शुल्क की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शुल्क भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • "New Registration" ऑप्शन पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि से पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • सभी जरूरी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी आदि भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें