फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs: ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस! इंडियन बैंक में निकली 1500 नौकरियां, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा वजीफा

Fri, 18 Jul 2025 10:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Bank Apprentice Vacancy 2025: इंडियन बैंक ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका दिया है। बैंक ने 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का एलान किया है। इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की ट्रेनिंग के साथ तक मासिक वजीफा भी मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 7
Indian Bank Apprentice Recruitment - फोटो : Amar ujala graphics
Indian Bank Apprentice: इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 1,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह प्रशिक्षुता कार्यक्रम 12 महीने की अवधि का होगा। आवेदन प्रक्रिया आज यानी, 18 जुलाई से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग स्थान के अनुसार मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1500 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की समय-सीमा

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार के पास केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता है, तो वह भी पात्र माना जाएगा। यह शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में हो सकती है, यानी खास विषय की बाध्यता नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik
एक जरूरी शर्त यह है कि उम्मीदवार ने अपनी स्नातक की डिग्री 1 अप्रैल, 2021 को या उसके बाद पूरी की हो और उसके पास उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (Passing Certificate) होना अनिवार्य है। यदि किसी उम्मीदवार ने उससे पहले स्नातक किया है, तो वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

परीक्षा पैटर्न: कितने प्रश्न और कितने अंक?

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में तर्क योग्यता से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर ज्ञान से 10 प्रश्न (10 अंक), अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न (25 अंक), मात्रात्मक रूझान से 25 प्रश्न (25 अंक), और सामान्य जागरूकता (विशेष रूप से बैंकिंग उद्योग से संबंधित) से 25 प्रश्न (25 अंक) पूछे जाएंगे।  
विज्ञापन

5 of 7
Exam - फोटो : Adobe Stock

क्या निगेटिव मार्किंग होगी?

परीक्षा में नकारात्मक अंकन की व्यवस्था भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काटा जाएगा। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी भाषा अनुभाग को छोड़कर प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

6 of 7
कितनी होगी सैलरी? - फोटो : istock

कितने महीने की ट्रेनिंग और कितना मिलेगा वजीफा?

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान बैंक की शाखा के स्थान के अनुसार वजीफा मिलेगा। शहरी और महानगरों में नियुक्त अभ्यर्थियों को हर महीने 15,000 रुपये जबकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में तैनात होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) वर्ग के लिए फीस केवल 175 रुपये रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें और भुगतान में कोई गलती न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें