Indian Army TES 55 Recruitment 2025: भारतीय सेना ने 55वीं (10+2) टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-55) के तहत से लेफ्टिनेंट की भूमिका के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 14 अक्तूबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा का प्रयास किए बिना सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना में 90 रिक्तियों को भरना है।