Indian Army Recruitment Rally 2020: भारतीय सेना जवानों की भर्ती के लिए रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली का आयोजन जुलाई से अगस्त महीने में किया जाएगा। इस रैली भर्ती का आयोजन हिसार (हरियाणा), पटियाला और चरखी दादरी (हरियाणा) में किया जाएगा। इस रैली से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें-
पटियाला भर्ती रैली में मानसा, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटिलाया जिले के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए 01 अगस्त से 13 अगस्त तक एडीएसआर ग्राउंड (आपोजिट फ्लाइंग क्लब, पटियाला संगरूर रोड) पटियाला में होगी।