फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, कमर कस लीजिए 28 मई से 01 जून तक यहां होगी सेना भर्ती रैली

Sun, 20 May 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
INDIAN ARMY - फोटो : BASIT ZARGAR
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए 28 मई से 01 जून 2018 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। जरूरी जानकारी आगे की स्लाइड में...
विज्ञापन

2 of 7
indian army
यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यू एच क्यू) के तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समेन तथा खिलाड़ी (ओपन केटेगरी) और सैनिक लिपिक पदों हेतु भर्ती रैली आगामी 28 मई 2018 से 01 जून 2018 तक जाट रेजिमेन्टल सेन्टर (जेआरसी), बरेली में आयोजित की जायेगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
indian army
अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच हेतु समस्त वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ प्रातः 04.00 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर के लौंग रेंज पर पहुंचना होगा। 08.00 बजे बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
 

4 of 7
indian army
यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा सगे भाईयों के लिये आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।  

 
विज्ञापन

5 of 7
indian army
सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु राजस्थान एवं अन्य किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 28 मई 2018 को, हरियाणा के अभ्यर्थियों के लिए 29 मई 2018 को, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए 30 मई 2018 को, तथा सैनिक ट्रेड्समेन और खिलाड़ी (खिलाडी़ के लिए खेल क्षेत्र कुश्ती, बालीबॅाल, बास्केटबॅाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, हैंडबॅाल, निशानेबाजी, तैराकी और कबड्डी) किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 31 मई 2018 को, सैनिक लिपिक पद हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (केवल जाट रेजिमेन्ट के सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थी) के लिए भर्ती रैली 01 जून 2018 को होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय सेना
चिकित्सा परीक्षण 30 मई 2018 से अंतिम रूप तक एवं चिकित्सा परीक्षण उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा प्रवेश पत्र वितरण 25 जुलाई 2018 को होगा। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा आगामी 29 जुलाई 2018 को आयोजित की जायेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian army
इस भर्ती रैली में निम्नलिखित दस्तावेजों की मूलप्रति के साथ तीन सेट सत्यापित प्रतियां अपने साथ समस्त शैक्षिक एवं वांछित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ में लाना होगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/स्कूलों के अंक एवं प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जो जिला मजिस्ट्रेट/सब डिविजनल मजिस्ट्रेट/तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित हो, ग्रामप्रधान/स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भर्ती की तिथि से छः माह के अन्दर निर्गत चरित्र प्रमाणपत्र, नाम व जन्मतिथि  के साथ परिवार का ग्रुप फोटोग्राफ, पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित चरित्र जांच प्रमाण पत्र, अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी,  रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, बिना प्रमाणित एवं अच्छी गुणवत्ता के 30 नवीनतम रंगीन फ़ोटो, 21 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों के लिए सरपंच या ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत अविवाहित प्रमाण पत्र जो स्थानीय रजिस्ट्रार व रजिस्ट्रेशन एवं विवाह से जुड़े प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित हो, 18 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों के लिए माता-पिता द्वारा अनुमति प्रमाण पत्र,  एनसीसी/कम्प्यूटर/खेलकूद प्रमाण पत्र यदि कोई हो, अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं सम्बन्ध प्रमाण पत्र में अन्तर पाये जाने पर एक हलफनामा शामिल हैं। पैन और आधार कार्ड यदि हो तो साथ लायें अथवा पैन या आधार कार्ड बनवाने के लिए किये आवेदन की रसीद की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए डिस्चार्जबुक/पेंशन बुक साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें