फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post Recruitment: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरी; ड्राइवर के पद पर चल रही भर्ती, सैलरी करीब 20000

Wed, 22 Jan 2025 08:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post Driver Bharti 2025: भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और गाड़ी चलाना जानते हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता और शर्तें नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
India Post Driver Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
India Post Recruitment 2025: अगर आप 10वीं पास हैं और गाड़ी चलाने में कुशल हैं, तो भारतीय डाक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भारतीय डाक में यह भर्ती उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जो ड्राइविंग में निपुण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
India Post Driver Recruitment 2025 Vacancy Details - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

India Post Driver Vacancy: भारतीय डाक में कुल पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के लिए ड्राइवर के कुल 25 पदों को भरा जाएगा। क्षेत्रवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • मध्य क्षेत्र: 1 पद
  • एमएमएस, चेन्नई: 15 पद
  • दक्षिणी क्षेत्र: 4 पद
  • पश्चिमी क्षेत्र: 5 पद
  • कुल पद: 25
विज्ञापन

3 of 5
India Post Driver Recruitment Eligibility - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

India Post Driver Eligibility: योग्यता और आवश्यकताएं

भारतीय डाक के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • मोटर मैकेनिक का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

4 of 5
India Post Driver Recruitment Salary - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

India Post Driver Salary: सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹19,900 का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति दो वर्षों के लिए की जाएगी। उसके बाद पुनर्नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर भेजें: सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई – 600006। सभी आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि आवेदन और दस्तावेज सही समय पर निर्धारित पते पर पहुंच जाएं। किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी आवेदन को अस्वीकार कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें