फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Recruitment 2023: भारतीय तटरक्षक की नाविक के पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन से पात्रता तक सब-कुछ

Mon, 06 Feb 2023 12:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICG Recruitment 2023: भारतीय तटरक्षक की नाविक के पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन से पात्रता तक सब-कुछ
विज्ञापन
1 of 7
Indian Coast Guard (भारतीय तटरक्षक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Indian Coast Guard ICG Navik Recruitment 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारतीय तटरक्षक की भर्ती नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से भर्ती के लिए सोमवार, छह फरवरी से नाविक पदों की 255 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विंडो 06 फरवरी, 2023 से 16 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी।  
विज्ञापन

2 of 7
ICG डॉर्नियर एयरक्राफ्ट - फोटो : Social Media

ICG Recruitment 2023 रिक्तियों विवरण

इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तटरक्षक की ओर से यह भर्ती अभियान 255 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 255 रिक्तियां नविक (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए हैं और 30 रिक्तियां नाविक (घरेलू शाखा) के पद के लिए हैं।

 

विज्ञापन

3 of 7
भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

ICG Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 06 फरवरी, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 16 फरवरी, 2023
  • ICG नाविक स्टेज-1 परीक्षा तिथि - मार्च 2023 में
  • आईसीजी नाविक स्टेज-2 परीक्षा तिथि - मई 2023 के मध्य में
  • ICG नाविक स्टेज-3 परीक्षा तिथि - प्रारंभिक / मध्य सितंबर 2023 तक

 

4 of 7
ICG Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

Indian Coast Guard ICG Navik Recruitment योग्यता और पात्रता मानदंड

ICG Recruitment आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ICG Recruitment शैक्षणिक योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी) : स्कूली शिक्षा के लिए बोर्ड की परिषद से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान और गणित के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

नाविक (घरेलू शाखा) : उम्मीदवारों को स्कूली शिक्षा के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

 

विज्ञापन

5 of 7
भारतीय तटरक्षक - फोटो : Social Media

ICG Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

 

विज्ञापन

6 of 7
भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : social media

Indian Coast Guard ICG Navik Recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार  joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in/cgept पर जाएं
  3. ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर के साथ खुद को पंजीकृत करें।
  4. अपना विवरण प्रदान करें, अपने आवेदन जमा करें।
  5. उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रति को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ICG

ICG Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

  • स्टेज 1 - लिखित परीक्षा।
  • स्टेज 2 - फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इनिशियल मेडिकल एग्जामिनेशन।
  • स्टेज 3 - दस्तावेज सत्यापन, आईएनएस चिल्का में अंतिम चिकित्सा, मूल दस्तावेज, पुलिस सत्यापन और अन्य संबद्ध प्रपत्र आदि जमा करने होंगे।
  • स्टेज 4 - तीसरे चरण को पास करने वाले और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार मेरिट में खड़े होने वाले उम्मीदवारों को आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण के लिए अंतरिम रूप से शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें