ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार सहायक, सीनियर आशुलिपिक, जूनियर आशुलिपिक, एलडीसी के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनको ICCR ने एक मौका और दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें। अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें।