फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS ने 19,243 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

Fri, 19 Aug 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नौकरी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्‍शन (IBPS) द्वारा क्लर्कियल कैडर (CWE Clerk-VI) के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसमें कुल 19,243 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी भी ट्रेड में स्नातक डिग्री होनी आवश्यक है।
विज्ञापन

IBPS परीक्षा ने 19,243 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

2 of 6
नौकरी
इसके अलावा स्नातक डिग्री के वैध अंक प्रमाणपत्र के साथ कंप्यूटर संचालन एवं कंप्यूटर की जानकारी जैसे हाईस्कूल/ कॉलेज/ संस्‍थान से कंप्यूटर से संबंधित एक विषय या इससे संबंधित प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। जारी पदों पर अनारक्षित वर्ग के 20 वर्ष से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
विज्ञापन

IBPS परीक्षा ने 19,243 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

3 of 6
नौकरी
दूसरे शब्दों में उम्मीदवारों का जन्म 02 अगस्त, 1988 से पहले एवं 01 अगस्त, 1996 के बाद का नहीं होना चाहिए। ‌आयु सीमा की गणना 01 अगस्त, 2016 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान है।  

IBPS परीक्षा ने 19,243 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

4 of 6
जाॅब
12 सितंबर से पहले करें आवेदन

उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। जारी पदों पर आवेदन शुल्क के तहत एससी/ एसटी/ पीडब्‍ल्यूडी/ पूर्व कर्मचारियों को 100 रुपये जमा करने होंगे। अन्य सभी वर्ग के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।
 
विज्ञापन

IBPS परीक्षा ने 19,243 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

5 of 6
नौकरी
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की तिथि 22 अगस्त से 12 सितंबर, 2016 है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि 18 नवंबर, 2016 है, जबकि प्रारंभिक परीक्षा 26 नवंबर एवं 17 नवंबर, 2016, 03 दिसंबर, 2016 एवं 04 दिसंबर, 2016 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिसंबर माह में प्रकाशित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS परीक्षा ने 19,243 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

6 of 6
नौकरी
मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर, 2016 एवं 01 जनवरी, 2017 को आयोजित की जाएगी। जारी पदों पर आवेदकों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।  इन पदों पर आवेदन करने के लिए
उम्मीदवार इस लिंक http://www.ibps.in/wp-content/uploads/Detailed_Advt_for_Recruitment_of_Clrks_CWE_Clerk_VI.pdf का अवलोकन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें