सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
परीक्षा पैटर्न
टियर-1 परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस, बेसिक ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग रूल्स, क्वांटिटी एप्टिट्यूड, न्यूमेरिकल, एनालिटिकल लॉजिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
टियर-2 परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसमें मोटर मैकेनिज्म और ड्राइविंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
अंतिम चयन टियर-I और टियर-II की प्रदर्शन रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का चरित्र और पृष्ठभूमि जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शुरुआत में नियुक्ति अस्थायी होगी। स्थायी नियुक्ति सरकारी नियमों और प्रदर्शन के अनुसार दी जाएगी।