फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC में 6400 पदों पर हो रहीं भर्तियां, आज शाम तक ही लिंक रहेंगे एक्टिव

Fri, 12 Jul 2019 11:01 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां 6 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उन्हें एक और मौका दिया गया था। आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। नई तारीख के अनुसार कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने का ये अंतिम मौका है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 6
महत्वपूर्ण तिथियां : 
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 जून, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 11 जुलाई, 2019

आयु सीमा :
कॉन्स्टेबल बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है।
सब इंस्पेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 27 साल है।

 
विज्ञापन

3 of 6
शैक्षिक योग्यता :
कॉन्स्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 10वीं कक्षा तक उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत, किसी एक विषय की पढ़ाई भी की हो।

सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा तक उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत, किसी एक विषय की पढ़ाई की हो।

4 of 6
पदों के नाम और संख्या :
कॉन्स्टेबल (पुरुष) - 5000 पद 
कॉन्स्टेबल (महिला) - 1000 पद
सब इंस्पेक्टर - 400 पद

वेतन :
कॉन्स्टेबल: 21700-69100 रुपये, लेवल- 3
सब इंस्पेक्टर - 35400-12400 रुपये, लेवल 6
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ें। सभी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें