फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना चाहते हैं कॉन्स्टेबल या सब-इंस्पेक्टर, HSSC ने निकाली 6400 पदों पर भर्तियां

Wed, 26 Jun 2019 08:38 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस में 6400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। 6000 कॉन्स्टेबल के पद एवं 400 सब-इंस्पेक्टर के पद हैं। 12 जून दिन बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2019 है। वहीं आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जून 2019 है।
विज्ञापन

2 of 8

पदों के नाम और संख्या-

कॉन्स्टेबल (पुरुष)- 5000 पद (जनरल-1800, एससी- 900, बीसीए-700, बीसीबी- 400 , ईडब्ल्यूएस-500, ईएसएम-जनरल- 350, ईएसएम-एससी- 100, ईएसएम-बीसीए- 100, ईएसएम-बीसीबी- 150)
कॉन्स्टेबल (महिला)- 1000 पद
सब इंस्पेक्टर- 400 पद
विज्ञापन

3 of 8

योग्यता

  1. कॉन्स्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास हो और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो।
  2. सब इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो।

4 of 8

वेतन

कॉन्स्टेबल: 21700-69100 रुपये, लेवल- 3
सब इंस्पेक्टर - 35400-12400 रुपये, लेवल 6

शारीरिक योग्यता

कॉन्स्टेबल: 
पुरुष
 की लंबाई- 170 सेमी. , सीना: 83 सेमी. (बिना फुलाए), 87 सीएम (फुलाकर) और
महिला की लंबाई-  158 सीएम
विज्ञापन

5 of 8

आयु सीमा

कॉन्स्टेबल बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है।
सब इंस्पेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 27 साल है।
विज्ञापन

6 of 8

चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल देना होगा। उसके बाद आखिर में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) होगा।
विज्ञापन

7 of 8

आवेदन शुल्क

कॉन्स्टेबल बनने को सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये, महिला अगर हरियाणा की निवासी है तो 50 रुपये, हरियाणा के रहने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए 25 रुपये, हरियाणा के रहने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के महिला उम्मीदवार के लिए 13 रुपये, भूतपूर्व सैनिकों के लिए (हरियाणा) के लिए निशुल्क है। सब इंस्पेक्टर बनने को सामान्य वर्ग के लिए 150 रुपये, हरियाणा की निवासी महिला के लिए 75 रुपये और भूतपूर्व सैनिकों के लिए (हरियाणा) निशुल्क है।
विज्ञापन

8 of 8
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें