हरियाणा पुलिस
ये भर्तियां पुरुष कांस्टेबल-सामान्य ड्यूटी, महिला कांस्टेबल – जनरल ड्यूटी के साथ-साथ महिला कांस्टेबल – ग्रुप सी के लिए हैं। पुलिस कांस्टेबल, पुरुष जनरल ड्यूटी के 5500 पद हैं और पुलिस कांस्टेबल, महिला जनरल ड्यूटी 1100 पद हैं। इसके अलावा, महिला कांस्टेबल ग्रुप सी के 698 पद हैं। इन नौकरियों के लिए 18 से 25 वर्ष की आयुसीमा के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं पास अभ्यर्थी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।