फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं से लेकर स्नातक के लिए यहां निकली हैं कई पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका आज

Thu, 01 Aug 2019 12:04 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (HPSLSA ) ने विभिन्न खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टेनो-टाइपिस्ट समेत कई अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही HPSLSA की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें। आपको बता दें कि आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 6
पदों का विवरण :
 
पदों का नाम : पदों की संख्या  
स्टेनो-टाइपिस्ट 03
चौकीदार  01
स्वीपर   01

महत्वपूर्ण तिथि : 
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 01 अगस्त, 2019 यानी आज
विज्ञापन

3 of 6
शैक्षिक योग्यता : 
स्टेनो-टाइपिस्ट उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए। अंग्रेजी / हिंदी में शॉर्टहैंड 60 wpm और कंप्यूटर पर अंग्रेजी / हिंदी में टाइपिंग स्पीड 25 wpm। 

चौकीदार / स्वीपर के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें। 

ये भी पढ़ें : 10वीं पास को Indian Coast Guard में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर मिलेगी बेहतरीन सैलरी

4 of 6
आवेदन शुल्क :
सामान्य श्रेणी के लिए 340 रुपये
आरक्षित श्रेणी के लिए 190 रुपये
उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक नियामनुसार निर्धारित है। 

ये भी पढ़ें : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ट्रेनी के पदों पर मिल रही है, 30 हजार से ज्यादा की सैलरी
 
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित आवेदन पत्र को दिए गए पते पर भेंजे। आपको बता दें कि आवेदन पत्र भेजने से संबंधित सभी जानकारियां आगे दी गई नोटिफिकेश पर अंकित है।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : DRDO दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, 80 हजार की सैलरी के लिए आज से करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : Delhi High Court में निकली नियुक्तियां, इन पदों के लिए जल्द करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें