फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हो रही है डेंटल सर्जन की भर्तियां, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 02 Mar 2021 06:18 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेंटल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : फोटो साभार-पिक्साबे
HPSC Dental Surgeon Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने डेंटल सर्जन की भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 42 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डेंटल सर्जन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च है।

इसे भी पढ़ें-HSSC Recruitment 2021: 534 पदों के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख, सैलरी 1.5 लाख रुपये
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
कुल 81 पदों पर निकली हैं रिक्तियां
डेंटल सर्जन की कुल 81 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिनके लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च है। जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। आयोग इन रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल व मई महीने में करा सकता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास लाइसेंसियेट इन डेंटल साइंस या लाइसेंसियेट इन डेंटल सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 रिक्तियां, जानिए कब तक करना है आवेदन
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
HPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
-नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 25 फरवरी
-आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 1 मार्च
-आवेदन की आखिरी तारीख: 26 मार्च
-HPSC डेंटल सर्जन परीक्षा तिथि: अप्रैल व मई

कुल रिक्तियां
-डेंटल सर्जन की कुल रिक्तियां- 81
-18 से लेकर 42 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री

इसे भी पढ़ें-Central Railway Recruitment 2021: रेलवे में 2532 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी
 
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन रिक्तियों के लिए चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के जरिए किया जाएगा। हालांकि अभी भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें