फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA PGT Vacancy: हिमाचल में पीजीटी शिक्षक बनने का मौका, 390 पदों पर होगी भर्ती; 13 अप्रैल से करें आवेदन

Wed, 08 Apr 2026 02:49 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पीजीटी के 390 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विषयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता और पात्रता मानदंड पूरे करना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
HPRCA PGT Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। आयोग जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और वाणिज्य विषयों में शिक्षक (पीजीटी) के कुल 390 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 अप्रैल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सायन विज्ञान पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान में मास्टर्स होना चाहिए, और उसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही, बी.एड. में भी 50% अंक जरूरी हैं। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ाने में कुशल होना चाहिए।
  • भौतिकी पढ़ाने के लिए उम्मीदवार का मास्टर्स भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स या परमाणु भौतिकी में होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। बी.एड. में भी 50% अंक जरूरी हैं। टीईटी पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने का अनुभव या योग्यता होनी चाहिए।
  • वाणिज्य पढ़ाने के लिए उम्मीदवार का मास्टर्स लेखांकन, वित्तीय लेखांकन और आयकर, या MFC (मास्टर ऑफ फाइनेंस कंट्रोल) में होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। बी.एड. में भी 50% अंक होना जरूरी है। टीईटी पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने में दक्ष होना चाहिए।
  • इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कुल 800 है। यदि उम्मीदवार सुधार अवधि के दौरान कोई बदलाव करते हैं, तो इसके लिए सुधार शुल्क 100 रुपये अलग से देना होगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रिक्तियों का विवरण

विषय कुल रिक्तियां
जीवविज्ञान 78
रसायन विज्ञान 78
भौतिक विज्ञान 78
वाणिज्य 156
कुल 390
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : freepik

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
  • भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और पात्रता विवरण ध्यान से पढ़ें।
  • आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही-सही भरें।
  • मार्कशीट, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क और प्रक्रमण संसाधन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी विवरण भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भुगतान की रसीद और सबमिट किए गए फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें