शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य किसी बोर्ड से सैकेण्डी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। दी गई आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन प्रक्रिया को 17 दिसंबर, 2019 (रात 11:59 बजे तक) तक पूरा करें।