फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs 2025: मेडिकल सहित इन क्षेत्रों में ढेरों सरकारी नौकरियां; जानें आज की टॉप भर्तियां

Tue, 15 Apr 2025 06:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukari: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये अवसर आपके लिए हैं। देशभर के प्रमुख संस्थानों में कई अहम पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। योग्य उम्मीदवार विभिन्न क्षेत्रों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, शिक्षा और तकनीकी में इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Jobs - फोटो : freepik
Govt Jobs:अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और किसी बेहतर मौके की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित संस्थानों ने इस समय कई अहम पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन नौकरियों में न सिर्फ अच्छा वेतन है, बल्कि करियर को एक मजबूत दिशा देने का अवसर भी मिलता है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

GRSE Recruitment: मैनेजर की भर्ती  

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने मैनेजर और जनरल मैनेजर के कुल 40 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार grse.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

AIIMS Raipur vacancy: एम्स में भर्ती

एम्स, रायपुर में शिक्षण क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए 21 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास डीएनबी, एमएस, या एमडी जैसी मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई है और आवेदन aiimsraipur.edu.in पर किए जा सकते हैं।

4 of 8
UPSC - फोटो : Adobe Stock

UPSC Recruitment: यूपीएससी भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भी विभिन्न पदों के लिए 111 रिक्तियां जारी की हैं। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
CSIR-CFTRI Jobs: तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CFTRI) में 18 तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से अधिक का वेतनमान प्राप्त होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई, 2025 है। आवेदन cftri.res.in के माध्यम से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

SIHMJBP jobs: प्रवक्ता पदों पर भर्ती

एसआईएचएमजेबीपी जबलपुर में प्रवक्ता पदों के लिए कुल 12 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2025 है और आवेदन (sihmjbp.mp.gov.in) पर किए जा सकते हैं।  
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

BHU Vacancy 2025: जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

BTSC Recruitment: फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट और ड्रेसर की भर्ती

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट और ड्रेसर के कुल 6607 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें