फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनने का शानदार मौका, 15 हजार पदों पर बंपर भर्तियां

Thu, 07 Nov 2019 11:37 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का शानदार मौका सामने आया है। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा करीब 15 हजार पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां उच्च माध्यमिक कक्षाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पदों पर की जाने वाली हैं। इसके लिए क्या योग्यता चाहिए, भर्ती प्रक्रिया क्या होगी, किस राज्य में होगी और कब से शुरू होगी.. ये सभी जानकारी आप आगे की स्लाइड्स में पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर

पदों का विवरण

  • उच्च माध्यमिक स्कूलों/कक्षाओं में शिक्षक के 15 हजार पद
  • गौरतलब है कि पहले ये भर्तियां 17 हजार पदों पर होने वाली थीं। लेकिन वित्त विभाग द्वारा 15 हजार पदों पर ही भर्तियां कराने की स्वीकृति मिली है।

नौकरी का स्थान

ये भर्तियां मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने वाली हैं। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और चयन के अनुसार मध्यप्रदेश के किसी भी जिले में नौकरी करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर सीधी भर्ती दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इसके लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग में शामिल होना होगा। अधिकारियों के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया को नवंबर के अंत तक शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

कैसी होगी भर्ती प्रक्रिया

  • अधिकारियों के अनुसार, लोक शिक्षण विभाग इस भर्ति प्रक्रिया के लिए विज्ञापन निकालेगा। 
  • इसके बाद टीईटी सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा। 
  • ऑनलाइन आवेदन समेत अन्य सभी दस्तावेजों की कॉपी भी जमा करनी होगी। 
  • इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की विषयवार मेरिट सूची बनेगी। 
  • विभाग मेरिट के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर

योग्यता

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में सफल होने वाले उम्मीदवार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाली काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, आज ही करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में करीब 2 लाख 40 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 16 विषयों के लिए परीक्षा हुई, जिनमें से 15 के परिणाम 28 अगस्त को जारी कर दिए गए थे। हालांकि, अंग्रेजी का पेपर 29 सितंबर को दोबारा आयोजित किया था। क्योंकि पहली बार परीक्षा के दौरान मैपिंग करने में गड़बड़ी होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। अब दूसरी बार हुई परीक्षा का परिणाम 14 नवंबर को कोर्ट के निर्णय के बाद आएगा।

ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: बैंक से पुलिस विभाग तक में नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें