फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं-12वीं पास और स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 53 हजार तक सैलरी

Thu, 26 Dec 2019 01:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अगर आप 10वीं या 12वीं कक्षा पास हैं, या फिर किसी भी संकाय से स्नातक हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका सामने आया है। ऐसी योग्यता वाले उम्मीदवारों से भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्तियां जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय में होने जा रही हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास अब ये प्रक्रिया पूरी करने के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं। आवेदन व नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी आगे की स्लाइड में पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 7

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तारीख - 3 जनवरी 2020
  • साक्षात्कार की तिथियां - 20, 21, 22 और 23 जनवरी 2020
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पदों का विवरण

ये भर्तियां चपरासी (Peon) और स्टेनोग्राफर ग्रेड - 3 के विभिन्न पदों पर होने जा रही हैं।

आयु सीमा

इन नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2020 तक की जाएगी।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाने हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म दिए गए पते पर 3 जनवरी 2020 तक या उससे पहले पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन भेजने का पता - द डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स, मेवात नूह, हरियाणा - 122107
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pexels.com

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या कला, विज्ञान या कॉमर्स किसी भी संकाय से स्नातक। 
  • शॉर्टहैंड के लिए 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग के लिए 20 शब्द प्रति मिनट की स्पीड चाहिए।
  • अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी आगे दी गई अधिसूचना से ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7

चयन प्रक्रिया

स्टेनोग्राफर ग्रेड - 3 के लिए शॉर्टहैंड/कंप्यूटर प्रोफिशिएंटी की परीक्षा ली जाएगी। जबकि चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : शिक्षक के 31 हजार पदों पर भर्ती, राज्य के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
File Photo - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE: रेल मेट्रो, पुलिस विभाग सहित अन्य जगहों पर सरकारी नौकरी कर रही है आपका इंतजार

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें