(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
DSSSB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर शुरू होगी। इस भर्ती की खासियत यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 100 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।