फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, 2267 पदों पर जल्द होने वाली है भर्ती

Tue, 20 Mar 2018 07:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Teacher
शिक्षा विभाग में 2267 पदों पर नौकरी लगने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। अप्रैल 2018 से पहले इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
teacher shimla
उत्तराखंड में 917 प्रवक्ताओं के साथ शिक्षा विभाग में 1350 एलटी कैडर के शिक्षकों की भी सीधी भर्ती होगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
govt jobs
ये पद एलटी से प्रवक्ता कैडर में 1949 शिक्षकों के प्रमोशन से रिक्त हो रहे हैं। इनमें सत्तर फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

 

4 of 6
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
प्रवक्ता के साथ ही एलटी की एक ओर सीधी भर्ती शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन होने से रिक्त पदों की स्थिति साफ होते ही एलटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Teacher
कोशिश की जा रही है एक साल के भीतर-भीतर सीधी भर्ती के अधिकांश पदों को भर लिया जाए। अधीनस्थ चयन आयोग को जनवरी की एलटी भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी करने को पत्र भेजा है। प्रमोशन को मंजूरी मिलते ही एलटी की नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीचर - फोटो : Amar Ujala
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग से जनवरी में हुई एलटी भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी करने की गुजारिश भी की है। जनवरी में एलटी शिक्षक के 1214 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। एक अप्रैल से संभावित शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने हाथ-पांव चलाना शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें