फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: टीचिंग, बैंकिंग, मेडिकल और रेलवे सहित कई विभागों में हजारों सरकारी नौकरियां; जानें पात्रता मानदंड

Sun, 19 Jan 2025 01:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Government jobs 2025:  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जनवरी का महीना बेहद खास है। दरअसल, सरकार ने अलग-अलग विभागों में हजारों वैकेंसी निकली है। आइए जानते हैं उन भर्तियों के नाम और योग्यताएं।  
 
विज्ञापन
1 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
Government jobs: सरकारी नौकरियां भारत में हमेशा से ही युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही हैं। इन नौकरियों में बेहतर वेतन और कई प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, जो उन्हें निजी क्षेत्र की नौकरियों से अलग बनाती हैं। 

2025 के जनवरी महीने में, भारत के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों ने कई बड़ी भर्तियों की घोषणा की है, जिनमें लाखों उम्मीदवारों के लिए सुनहरे अवसर मौजूद हैं। ये नौकरियां रक्षा, शिक्षा, बैंकिंग, रेलवे, प्रशासन और राज्य स्तरीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। ये भर्तियां विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और कौशल का उपयोग करने का मौका देती हैं।
विज्ञापन

2 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

1. SBI SO Recruitment 2024: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

पंजीकरण प्रक्रिया 03 जनवरी को शुरू हुई। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 23 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन के भीतर 150 रिक्तियों को भरना है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें..
विज्ञापन

3 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

2. SBI PO Recruitment 2024: सबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती


सबीआई में स्नातकों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक और पत्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक निर्धारित की गई है। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 8 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

4 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

3. Indian Army SSC Tech Entry Recruitment 2025: भारतीय सेना में भर्ती


भारतीय सेना ने एसएससी टेक ने महिला और पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 381 पदों को भरना है। इंजीनियरिंग में स्नातकों के लिए यह एक शानदार मौक है 

इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें.. 
विज्ञापन

5 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

4. Bank of Baroda SO Recruitment 2024: स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन में 1267 प्रबंधकों और अन्य पदों को भरना है।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे के चयन के लिए उपयुक्त समझी जाने वाली कोई अन्य परीक्षा शामिल हो सकती है, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का समूह चर्चा और/या साक्षात्कार होगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
विज्ञापन

6 of 12
government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

5. DFCCIL Recruitment 2025: डीएफसीसीआईएल में भर्ती 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://dfccil.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 642 पदों को भरना है। इन सभी पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यताएं मागी गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें..
विज्ञापन

7 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

6. RPSC Teacher Recruitment 2024: राजस्थान में सीनियर टीचर की भर्ती


राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक GR-II प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से संबंधित विषयों में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री मांगी गई है और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। 

वरिष्ठ शिक्षक पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. या recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाकर 24 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2129 पदों को भरना है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

8 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

7. IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न तकनीशियन, स्नातक और ट्रेड अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर में कुल 313 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 फरवरी, 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।  

9 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : freepik

8. UBI Bank LBO Recruitment: यूको बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी की भर्ती


यूको बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 250 पदों को भरा जाएगा। स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हुई और अंतिम तिथि 5 फरवरी, 2025 निर्धारित है। 

आवेदन शुल्क या सूचना शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है और अन्य सभी के लिए 850 रुपये है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

10 of 12
government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

9. UCO Bank SO Recruitment 2025: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती


बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ucobank.com) पर जाकर 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत यूको बैंक कुल 68 रिक्त पदों को भरेगा। 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें..

11 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

10. AIIMS CRE Recuitment 2025: एम्स में ग्रुप-बी और सी की भर्ती


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने ग्रुप-बी और सी के कुल 4597 पदों के लिए भर्ती निकाली है। एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in.पर जाकर 31 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

पद के आधार पर आवेदकों की आयु सीमा आम तौर पर 18 से 35 वर्ष के बीच होती है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
विज्ञापन

12 of 12
Government jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

11. MPESB MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल और संगीत-गायन-वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत-गायन-वादन और नृत्य) के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होंगी और 11 फरवरी को समाप्त होगी। 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 10758 पदों को भरना है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें