फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, जानिए, कब तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 22 Oct 2020 06:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
jobs
अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके लिए कई पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, रेल मंत्रालय के नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के मुताबिक सैलरी मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए nrti.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 39 है।  जिनमें प्रोफेसर के पांच पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 10 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर की 15 रिक्तियां,  डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर की एक रिक्ति,  जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर व असिस्टेंट लाइब्रेरियन की एक-एक रिक्ति शामिल है। इसके अलावा,  असिस्टेंट रजिस्टरार, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट व जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए दो-दो रिक्तियां निकाली गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन सभी नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसलिए, अभ्यर्थी आवेदन से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें। जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री मांगी गई है। उसी तरह, असिस्टेंट रजिस्टरार पद के लिए  55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री मांगी गई है। विस्तृत डिटेल के लिए नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें