Weekly Job Bulletin: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगले तीन दिन बेहद अहम हैं। 26 से 28 जुलाई 2026 के बीच रक्षा, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निकली कई बड़ी भर्तियों के आवेदन बंद होने जा रहे हैं।
इनमें भारतीय वायुसेना, आईबीपीएस, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, आईओसीएल, पीडीआईएल और MHRB असम जैसी संस्थाओं की नौकरियां शामिल हैं। 10000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का यह अंतिम मौका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बिना देरी किए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।