Interview Tips: कई ऐसे पेशेवर होते हैं, जो कंपनियों में साक्षात्कार तो लगातार देते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। अगर आप भी इंटरव्यू में शामिल होते रहते हैं, लेकिन आपको हर बार असफलता ही मिलती है, तो भले ही आपका बायोडाटा मजबूत हो, लेकिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर है, जो साक्षात्कार लेने वाले को संदेह में डाल देता है। इन्हें कॉरपोरेट जगत में ‘इंटरव्यू के रेड फ्लैग’ के रूप में जाना जाता है।
ये अनुपयुक्तता का संकेत देते हैं, जिसमें बेईमानी और झूठ जैसी स्पष्ट गलतियों से लेकर, आपका ऐसा व्यवहार शामिल होता है, जिसके बारे में आपको पता तक नहीं चलता। इन गलतियों की पहचान करके आप अपने दृष्टिकोण को बेहतर बना सकते हैं और नौकरी पाने की अपनी संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।