फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Tips: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन ही सफलता की चाबी है! जानिए एक्सपर्ट्स की खास सलाह

Fri, 20 Jun 2025 10:13 AM IST
शाहीन परवीन अजय प्रताप तिवारी, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

UPPCS Mains Exam Tips: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उत्तर लेखन की कला भी बेहद जरूरी है। अच्छे कंटेंट के साथ-साथ उसे प्रभावी ढंग से पेश करना ही टॉपर्स की पहचान बनाता है। आइए जानते हैं विशेषज्ञों से कुछ खास टिप्स, जो आपके उत्तरों को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Exam Tips: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 3 आगामी 29 जून से यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा महज इस बारे में नहीं है कि आप क्या और कितना जानते हैं, बल्कि यह इस बारे में है कि आप दबाव में अपने ज्ञान को कितनी खूबसूरती और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत कर पाते हैं। अच्छा उत्तर लेखन से आपको अच्छे अंक और बेहतर रैंक, दोनों हासिल करने में मदद मिलती है। इसलिए जल्दबाजी में उत्तर लिखने से बचें। आपको हर प्रश्नपत्र के लिए आंसर राइटिंग के अलग-अलग तरीके अपनाने हो।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

निबंध में हो प्रवाह

निबंध के लिए ऐसे विषय चुनें, जिनमें आप डाटा, उदाहरण और विविध दृष्टिकोणों (सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, ऐतिहासिक) को मिला सकें। निबंध में आधिकारिक आंकड़े, लोकोक्तियां, मुहावरे या प्रसिद्ध व्यक्तियों के कोट को शामिल करना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे लिखें जीएस-1 के सवालों के जवाब

इतिहास के सवालों के जवाब लिखते समय घटनाओं आंदोलनों के कारणों, प्रभावों और महत्व पर ध्यान दें। जहां जरूरी हो, वहां नाम, तिथियां और स्थानों का उल्लेख करें। भूगोल में विशेषताओं, वितरण और प्रक्रियाओं के लिए मानचित्रों और आरेखों को स्पष्ट रूप से बनाकर उत्तर लिखें। समाज के प्रश्नों में आंकड़ों व योजनाओं तथा संवैधानिक प्रावधानों के साथ सामाजिक मुद्दों की चुनौतियों व समाधानों पर भी चर्चा करें।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जीएस-II के उत्तरों का बढ़ेगा वजन

राजव्यवस्था के प्रश्नों का उत्तर लिखते समय अनुच्छेदों, न्यायालय के निर्णयों और विभिन्न समितियों का हवाला दें। शासन व्यवस्था के उत्तरों में पारदर्शिता, जवाबदेही, नागरिक चार्टर व ई-गवर्नेस पहल जैसे सिद्धांतों पर जोर दें। आईआर में भारत के परिप्रेक्ष्य, हितों, चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा करने से उत्तर का वजन बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सामान्य अध्ययन पेपर III और IV

अर्थव्यवस्था में नए आर्थिक सर्वेक्षण डाटा, केंद्रीय व यूपी बजट के हाइलाइट्स, नीति आयोग की रिपोर्ट और प्रमुख योजनाओं का इस्तेमाल करें। नीतिगत प्रभावों, चुनौतियों और संभावित समाधानों को भी बताएं। विज्ञान और तकनीक में अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से। समझाएं। अनुप्रयोगों और समाज पर उनके प्रभावों पर बात करें। पर्यावरण के सवालों में कारणों, प्रभावों, शमन और अनुकूलन रणनीतियों पर चर्चा करें। एथिक्स के प्रश्नों में नौकरशाही, मशहूर शख्सियतों व नीतिगत नवाचारों के उदाहरण दें। गांधी, आंबेडकर, कार्ल मार्क्स और कलाम जैसे विचारकों के विचारों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

यूपी स्पेशल (जीएस पेपर V व VI)

इन पेपरों में उत्तर प्रदेश का गहन ज्ञान जरूरी होता है। जहां भी प्रासंगिक हो, यूपी-विशिष्ट आर्थिक सर्वेक्षण, बजट, जनगणना डाटा, कृषि सांख्यिकी आदि का उपयोग करें। प्रत्येक क्षेत्र (कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक कल्याण) के लिए जरूरी योजनाओं का उल्लेख करें। करंट अफेअर्स पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें