एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (EESL) द्वारा कई के पदों भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां इंजीनियर (तकनीकी), सहायक प्रबंधक (आईटी) समेत अन्य पदों पर निकाली गई हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आगे दी जा रही है। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2019 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पदों का विवरण :
पदों का नाम
इंजीनियर (तकनीकी), सहायक प्रबंधक (आईटी) समेत अन्य कर्ई पद
कुल पदों की संख्या : 280
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 नवंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019
विज्ञापन
3 of 5
आयु सीमा :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 से 37 वर्ष तक पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास और इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री व अन्य डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। ये भर्तियां अलग-अलग पदों पर की जा रही हैं। जिसके लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
4 of 5
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। EESL की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय से पहले पूरा करना होगा।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और जीडी पर आधारित होगा।