फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीजीसी पीओ भर्ती : एडमिट कार्ड जारी, 14 मार्च को एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 11 Mar 2021 01:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईसीजीसी लिमिटेड की पीओ भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईसीजीसी लिमिटेड की पीओ भर्ती के लिए प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 14 मार्च, 2021 को होगी। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस के बारे में विस्तृत विवरणिका भी जारी की गई है। ईसीजीसी लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर अर्थात परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 63 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन 63 पदों के लिए एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। गौरतलब है कि सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे बेरोजगार स्नातकों के लिए ईसीजीसी लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है। लेकिन कोरोना महामारी के इस दौर में बढ़ी बेरोजगारी की वजह से यहां भी तगड़ा कॉम्पिटीशन हो रहा है। ईसीजीसी लिमिटेड यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड) की ओर से इन पदों के लिए 14 मार्च, 2021 को ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुल 1,01,132 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। ऑनलाइन परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। वहीं, परीक्षा पैटर्न, सैंपल पेपर और सूचना पुस्तिका की विस्तृत विवरणिका डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक खबर में आगे दिया गया है। संबंधित जानकारी के लिए आगे पढ़े पर क्लिक करें।  
विज्ञापन

2 of 5
ECGC PO Recruitment 2021 - फोटो : ECGC
ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों पर होगी
चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि अप्रैल में साक्षात्कार होंगे और अप्रैल-मई 2021 तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों- मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, विजाग, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर और जयपुर में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ईसीजीसी लिमिटेड की पीओ भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बता दें कि ईसीजीसी भारत सरकार का उद्यम है जो भारतीय निर्यातकों एवं वाणिज्यिक बैंकों को निर्यात ऋण बीमा प्रदान करता है। यह भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रण के अधीन कार्य करता है। इसका प्रबंधन भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैक, बैकिंग, बीमा व निर्यात समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निदेशक मंडल द्वारा किया जाता है। ईसीजीसी राष्ट्रीय निर्यातों को सुरक्षा प्रदान करने वाला विश्व का सातवां सबसे बड़ा ऋण बीमाकर्ता है। निगम मूलरूप से देश के निर्यात को प्रोत्साहन देने वाली संस्था है। इसका प्रयत्न है कि यह भारतीय निर्यातकों को ऋण बीमा प्रदान कर अन्य देशों के उनके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उनकी प्रतियोगी क्षमता को बढ़ाए। जहॉं तक संभव है निगम अपनी प्रीमियम दरें न्यूनतम रखता है। 

4 of 5
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
25 पद अनारक्षित  
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECGC) ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। परिवीक्षाधीन अधिकारियों के कुल 58+1+4 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 25 पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जनवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2021 तक चली थी।  

आवेदन पात्रता
आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित थी। आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700/- रुपए की फीस जमा करनी पड़ी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 125/- रुपए थी। परिवीक्षाधीन अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन के योग्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती - फोटो : ECGC
 
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण लिंक यह भी पढ़ें : न कोचिंग न टेस्ट सीरीज, इंटरनेट से पढ़ाई कर आईएएस बनीं अनुकृति से जानिए सिविल सेवा के टिप्स  
यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना की पनडुब्बियां: रोचक तथ्य, श्रेणियां और उपलब्धियां यहां जानिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें