DTE (Directorate of Technical Education) Assam Recruitment 2020: असम के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां ग्रुप 'डी' के लिए चल रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पद का विवरण -
ग्रुप 'डी' (चौकीदार, चपरासी आदि) - 55 पद
महत्वपूर्ण तिथि -
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 29 फरवरी, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 मार्च, 2020
विज्ञापन
3 of 5
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
उम्मीदवार के लिए कम-से-कम कक्षा आठवीं पास होना अनिवार्य है।
4 of 5
ऐसे करें आवेदन - इच्छुक उम्मीदवार डीटीई असम की आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क - इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया - उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।