परीक्षा पैटर्न और साक्षात्कार
टियर-I: प्रारंभिक परीक्षा यानी, टियर-I परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक भी 100 होंगे, परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। पाठ्यक्रम में हिंदी (25 अंक), अंग्रेजी (25 अंक), सामान्य ज्ञान (25 अंक - द्विभाषी) और अंकगणित (25 अंक - द्विभाषी) शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन की व्यवस्था है।
उत्तीर्ण अंक वर्ग के अनुसार निर्धारित होंगे: अनारक्षित - 50 अंक, अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/पूर्व-सैनिक - 45 अंक। टियर-I में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, बशर्ते चयनित उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुना से अधिक न हो।
टियर-II: टियर- 2 यानी, साक्षात्कार में कुल 15 अंक होंगे। इस चरण के लिए कोई न्यूनतम अर्हक अंक तय नहीं किए गए हैं। साक्षात्कार का उद्देश्य उम्मीदवार की व्यक्तिगत क्षमता, व्यवहार और संचार कौशल का मूल्यांकन करना है। टियर-I में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही इस चरण में बुलाया जाएगा और इसके अंक अंतिम चयन में जोड़े जाएंगे।