फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Job: दिल्ली में निकली 2000 से अधिक नौकरियां! 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; सैलरी 19,900 से 1.51 लाख तक

Sun, 06 Jul 2025 03:54 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। डीएसएसएसबी ने 2025 में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के एनसीटी (NCT) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 8 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे से होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

 
विज्ञापन

3 of 8
DSSSB Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

किसे मिलेगा आवेदन का मौका?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट तक के लिए पद उपलब्ध हैं। हर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसे उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जाकर विस्तार से देख सकते हैं।

4 of 8
DSSSB Recruitment 2025 - फोटो : freepik
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से शुरू होती है। अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी/एसटी, ओबीसी दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
पद का नाम पद संख्या
मलेरिया इंस्पेक्टर 37
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट 08
पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष) 04
पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला) 03
पीजीटी अंग्रेजी (पुरुष) 64
पीजीटी अंग्रेजी (महिला) 29
पीजीटी संस्कृत (पुरुष) 06
पीजीटी संस्कृत (महिला) 19
पीजीटी बागवानी (पुरुष) 01
पीजीटी कृषि (पुरुष) 05
घरेलू विज्ञान शिक्षक 26
असिस्टेंट (ऑपरेशन थियेटर) 120
टेक्नीशियन (ऑपरेशन थियेटर) 70
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) 19
वार्डर (केवल पुरुषों के लिए) 1676
लैबोरेटरी टेक्नीशियन 30
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (रसायन विज्ञान) 01
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (सूक्ष्म जीव विज्ञान) 01
कुल पद 2119
विज्ञापन

6 of 8
DSSSB Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

DSSSB Selection Process 2025: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पदों के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती है। उम्मीदवारों का चयन वन-टियर सामान्य/तकनीकी या शिक्षण परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और यह 200 या 300 अंकों की हो सकती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

न्यूनतम योग्यता अंक (Cut-off):

  • सामान्य (General) और EWS वर्ग के लिए: कम से कम 40% अंक अनिवार्य
  • ओबीसी (दिल्ली) उम्मीदवारों के लिए: 35% अंक अनिवार्य
  • एससी,एसटी और PwBD वर्ग के लिए: 30% अंक अनिवार्य
  • भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को उनकी श्रेणी के अनुसार 5% की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कितना मिलेगा वेतन?

वेतनमान 19,900 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जो वेतन स्तर-6 के अंतर्गत आता है। यह पद ग्रुप 'बी' श्रेणी में शामिल है, जिसमें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप DSSSB की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • अब नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें