फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Ajay Kumar: विदेश से पीएचडी, रक्षा मंत्रालय में लंबे समय तक सचिव... अब डॉ. अजय कुमार को मिली UPSC की कमान

Wed, 14 May 2025 12:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IAS Ajay Kumar Education: डॉ. अजय कुमार एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने प्रशासनिक सेवा, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है। आआआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग और मिनेसोटा विश्वविद्यालय से पीएचडी के बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाई।
 
विज्ञापन
1 of 4
Ajay Kumar - फोटो : PTI
IAS Ajay Kumar: पूर्व आईएएस अधिकारी अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी है। यह नियुक्ति केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के तहत की गई है। अजय कुमार की नियुक्ति प्रीति सूदन के स्थान पर हुई है, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त हो गया था।

अजय कुमार एक अनुभवी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। वह केरल कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्तूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया। वह रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सचिव भी रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने रक्षा उत्पादन विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Ajay Kumar - फोटो : PTI

विदेश से पीएचडी

डॉ. अजय कुमार ने मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। इसके साथ ही उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में एम.एस. की डिग्री भी प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में यह उल्लेखनीय है कि उन्हें लगातार दो वर्षों तक ग्रेजुएट स्कूल फेलोशिप मिली और उन्होंने मात्र तीन वर्षों में पीएचडी और एमएस पूरी कर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

3 of 4
Ajay Kumar - फोटो : ANI

तकनीकी क्षेत्र में मजबूत पकड़

अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए जाने से पहले डॉ. कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया था। आईआईटी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक करने के बाद उन्होंने तकनीकी और प्रबंधन दोनों क्षेत्रों में गहरा योगदान दिया।
विज्ञापन

4 of 4
Ajay Kumar - फोटो : PTI

सम्मानों की लंबी सूची

उनके कार्यों को कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें IIT कानपुर का विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, और भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स अकादमी का फेलो जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। ये सम्मान उन्हें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उनके गतिशील नेतृत्व के लिए प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें