एक तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी ओर अभिनेता सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीरों से प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में, कार्तिक आर्यन ने अहमदाबाद में अपने हालिया शो के दौरान गायक दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर दर्शकों को खुश कर दिया। दोनों की वीडियो और तस्वीरों को इंटरनेट पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।